Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जलना-तुलेड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते सात दिन रहेगा बंद
  • अल्मोड़ा

जलना-तुलेड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते सात दिन रहेगा बंद

AltnewsUttarakhand 07/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के जलना-तुलेड़ी मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य के चलते यह मार्ग 8 अगस्त से 14 अगस्त तक यातायात के लिए बंद रहेगा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर मार्ग बंद करने की अनुमति प्रदान करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से जलना-तुलेड़ी मोटर मार्ग के किमी 1 पर क्षतिग्रस्त दीवार और कम चौड़ाई वाले हिस्से में पहाड़ कटान कर मार्ग चौड़ा करने का कार्य किया जाना है। मशीनों के माध्यम से होने वाले इस कार्य के लिए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करना आवश्यक है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि कार्य शुरू होने से पहले बंद मार्ग के दोनों ओर कर्मचारियों की तैनाती की जाए। साथ ही मार्ग बंद रहने संबंधी सूचना वाले बैनर लगाए जाएं और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी समय रहते स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों तक पहुंचाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में मार्ग बंद करने संबंधी अनुमति को आवश्यकतानुसार संशोधित अथवा निरस्त किया जा सकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समयपूर्व जन्मे नवजात को मिली नई जिंदगी, 75 दिन बाद स्वस्थ होकर घर लौटा
Next: खम्पा मार्केट में युवक से मारपीट व नकदी लूट, पार्षद ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.