Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जमीन की खरीद-फरोख्त पर ग्रामीणों ने लगाए दबाव और मारपीट के आरोप
  • अल्मोड़ा

जमीन की खरीद-फरोख्त पर ग्रामीणों ने लगाए दबाव और मारपीट के आरोप

AltnewsUttarakhand 18/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के खूंट-धामस क्षेत्र में कथित तौर पर लगभग पांच सौ नाली भूमि की खरीद-फरोख्त को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कथित भूमाफिया स्थानीय लोगों पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर कुछ बुजुर्ग ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं और क्षेत्र की सामाजिक शांति तथा सुरक्षा को प्रभावित कर रही हैं। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और क्षेत्र की जमीन को अवैध कब्जों तथा अनियमित खरीद-फरोख्त से सुरक्षित किया जाए। बताया गया कि घटनाक्रम के दौरान नायब तहसीलदार और संबंधित पटवारी भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उनके समक्ष अपनी आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराईं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और प्रकरण की विधिसम्मत जांच कराई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी ने की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले में कानूनी और संवैधानिक दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। बैठक में विनय किरौला, राजेंद्र सिंह चौहान, डुगर सिंह, जगदीश सिंह, चंदन सिंह, विजय कुमार, भीम राम, रंजित सिंह, राजेंद्र बिष्ट, भूपाल बिष्ट, देव सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने मनाया 17वां स्थापना दिवस, निकाला मार्च
Next: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अल्मोड़ा की नयना का चयन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.