Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पाँच साल से अटकी जमराड़ी–बेलवाल गांव सड़क के समाधान को बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

पाँच साल से अटकी जमराड़ी–बेलवाल गांव सड़क के समाधान को बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 28/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आपत्तियों के चलते पिछले पाँच वर्षों से जमराड़ी–बेलवाल गांव सड़क राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप रुकी हुई है। इस संबंध में लंबे समय से शासन-प्रशासन से पत्राचार किए जाने के बावजूद समाधान नहीं निकल सका। स्थिति को स्पष्ट करने और आगे की राह तलाशने के लिए बेलवाल गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोक निर्माण विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत बेलवाल गांव के प्रधान प्रतिनिधि ललित मेहरा और ग्राम पंचायत बबुरिया नायल के प्रधान गोपाल मेहरा की ओर से किया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंता मौजूद रहे। भनल गांव, कटौजिया और बबुरिया नायल के ग्रामीणों ने मांग रखी कि जमराड़ी–बेलवाल सड़क से लगभग पाँच सौ मीटर पीछे से हेयरपिन बैंड निकालते हुए नए विकल्प का सर्वे कराया जाए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने सर्वेयर के माध्यम से सर्वे कराने की बात कही। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जोशी ने बताया कि तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है और अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में मौजूदा सड़क को ढाई किलोमीटर तक ही सीमित रखते हुए बबुरिया नायल तक नई सड़क के लिए त्वरित सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेलवाल रोड का संबंधित हिस्सा पहाड़ी क्षेत्र में डेंजर जोन में आता है, जिस कारण वहां से सड़क काटना तकनीकी रूप से संभव नहीं दिख रहा है। बैठक में मौजूद भैंसियाछाना मंडल अध्यक्ष मंगल रावत और प्रधान गोपाल मेहरा ने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा और विधायक मनोज तिवारी को क्षेत्र की सड़क समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान के प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत पल्यूं के सदस्य चंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि किसी एक व्यक्ति की आपत्ति के कारण पूरे क्षेत्र को विकास से वंचित रखना उचित नहीं है। उन्होंने सभी से सामूहिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। बैठक में भनल गांव से सोबन सिंह, देवेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, शांति देवी, विमला देवी, कमला देवी और रेवती देवी, कटौजिया से मोहन सिंह, खड़क सिंह, नारायण सिंह, गोविंद सिंह, हरक सिंह, महेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, चंपा देवी और परुली देवी, बेलवाल गांव से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश जड़ौत, पूर्व प्रधान दलीप सिंह, सरिता देवी और महेश जड़ौत तथा बबुरिया नायल से मनोज सिंह, नैन सिंह, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 28 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Next: गांधी पार्क में युवाओं ने यूजीसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.