Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 06/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ग्वालाकोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लिया। शिविर की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद के दौरान उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में पेयजल और सड़क से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। आयोजन के दौरान कुल 101 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से लगभग 95 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से 412 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि 420 आवेदन अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत मौके पर ही भरवाए गए। लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी सामग्री भी वितरित की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्यक्रम की भावना के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। शिविर के दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग अल्मोड़ा की ओर से जनोपयोगी प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, जिससे लोग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खेल को करियर के रूप में अपनाएं पहाड़ के युवा: रेखा आर्या
Next: वन पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सशक्तिकरण और अग्नि सुरक्षा पर जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.