Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट के जंगल में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट के जंगल में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं

AltnewsUttarakhand 23/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के भांसी कफलानी जंगल में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आत्महत्या और हत्या सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम ग्रामीण जंगल से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ के सहारे रस्सी से लटके एक शव पर पड़ी। सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव काफी पुराना और क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने आसपास के गांवों में महिला की पहचान का प्रयास किया, लेकिन किसी भी गांव से महिला के लापता होने की पुष्टि नहीं हो पाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फ़िलहाल आसपास के गांवों में संपर्क कर महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह निर्जन जंगल तक कैसे पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा यूकेडी, 25 जुलाई से चलेगा सदस्यता अभियान
Next: एडीएम ने तहसील और न्यायालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.