Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों ने बटोरी सराहना
  • अल्मोड़ा

जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों ने बटोरी सराहना

AltnewsUttarakhand 15/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन शनिवार को राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य यू.सी. पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में मेयर अजय वर्मा ने कहा कि विज्ञान आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और मानव जाति की समस्याओं का समाधान विज्ञान और अनुसंधान में ही निहित है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी ही भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशिष्ट अतिथि यू.सी. पांडे ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास की समस्याओं की पहचान कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उनके समाधान पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विज्ञान महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि महोत्सव में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन विषयों पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही ‘मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ विषय पर विज्ञान ड्रामा का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों तथा विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को हल्द्वानी स्थित खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य तोषी टम्टा ने की और संचालन मदन भंडारी ने किया। इस अवसर पर प्रभाकर जोशी, दीप प्रकाश जोशी, पंकज जोशी, प्रदीप बिष्ट, प्रतिमा वर्मा, सुरेंद्र चौहान, सौरव पंत, जीवन लाल साह, अशोक रावत, सवित जनौटी, मनमोहन चौधरी, ललित मोहन जलाल, पी.सी. तिवारी, जयश्री पोखरिया, सरिता पांडे, कमला बिष्ट और मनोज जोशी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्वविद्यालय कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों के उपयोग के कुलपति ने जारी किए निर्देश
Next: अल्मोड़ा में भूकंप मॉक ड्रिल सफल, पाँच स्थानों पर रेस्क्यू कार्रवाई का अभ्यास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.