Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर के ग्राम हजीरो में फीका नदी पर बनेगा पुल
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर के ग्राम हजीरो में फीका नदी पर बनेगा पुल

AltnewsUttarakhand 10/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  फीका नदी के पार रहने वाले गांव हजीरो के ग्रामीणों को बरसात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने विधायक आदेश चौहान की मांग पर ग्राम हजीरो में फीका नदी पर पुल बनाने, नगर में सीवर लाइन बिछाने एवं विस क्षेत्र की जर्जर सड़के बनवाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर विधायक को पत्र भेजा है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने विधायकों से उनके क्षेत्र की दस मांगों के प्रस्ताव मांगे थे। इस क्रम में विधायक चौहान ने जसपुर में स्टेडियम, रोडवेज बस अड्डा, पॉलीटेक्निक, भोगपुर को राजस्व ग्राम बनाने, हजीरो में पुल बनवाने, सीवर लाइन बिछवाने, जसपुर में फेज-टू की पेयजल योजना, फीका एवं ढेला नदी पर पिचिंग, विधानसभा की जर्जर सड़कें बनवाने के प्रस्ताव भेजे थे। रविवार को विधायक चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी दस में से तीन मांगों पर मुहर लगा दी है। बताया कि हजीरो में फीका नदी पर पुल, नगर में सीवर लाइन बिछाने, विस की कुछ जर्जर सड़कें इनमें शामिल है। बताया कि मुख्यमंत्री का इस बाबत पत्र मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। बाकी मांगों को जल्द पूरा कराने को कहा। यहां गजेंद्र सिंह, सर्वेश चोहान, राहुल गहलोत, आरिफ, आबिद नूरी, आफताब आलम, नइर्म प्रधान, हिमांशु, चन्द्रपाल सिंह, सुभाष शर्मा, मो. नाजिम, मोइनुददीन रहे।

बरसात में ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विधायक ने बताया कि हजीरो गांव दो हिस्सों में बंटा है। दूसरे हिस्से के लोग नदी पार कर घर जाते हैं। उस ओर करीब 250 लोग रहते हैं। बरसात के दिनों में नदी के उफान पर होने पर इन लोगों का जसपुर से संपर्क कट जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। बताया कि उन्होंने पुल की मांग को सदन में उठाया था। लोनिवि मंत्री के आश्वासन के बाद पुल का स्टीमेट बनाकर भेजा है। पुल की लागत कराड़ों में है। पुल बनने से लोगों को राहत मिलेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रासायनिक खाद के प्रयोग में सावधानी बरतने की हिदायत
Next: संगठन पर्व के तहत संगठन चुनाव की मंडल कार्यशाला आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.