Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में एमआई पर अभद्रता का आरोप, किसानों का धरना
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में एमआई पर अभद्रता का आरोप, किसानों का धरना

AltnewsUttarakhand 22/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

-एमआई के माफी मांगने पर भी नहीं माने, तहसीलदार को मांग पत्र देकर कार्रवाई की मांग

काशीपुर(आरएनएस)। वरिष्ठ विपणन अधिकारी के दफ्तर में रजिस्ट्रेशन कराने गये किसानों को एमआई ने बाहर जाने को कहा। इससे भड़के किसानों ने दफ्तर के बाहर धरना दिया। एमआई के माफी मांगने पर भी किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया। बाद में तहसीलदार को मांगपत्र देकर एमआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धान खरीद पोर्टल पर तकनीकि खराबी के कारण पोर्टल किसानों का रकबा कम दिखा रहा है। इससे किसानों को दिक्कत आ रही है। इसके कारण मंगलवार को भाकियू युवा ब्लाक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह के साथ किसान वरिष्ठ विपणन अधिकारी के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एमआई दीक्षा मिश्रा से किसानों का जल्द रजिस्ट्रेशन कराने और पोर्टल पर आ रही तकनीकि खराबी की बात की। आरोप है कि इस बीच एमआई ने उनकी बात सुने ही किसानों को बाहर जाने को कहा। इससे किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने दफ्तर के बाहर धरना शुरू कर दीक्षा मिश्रा को इस कार्य से हटाने की मांग की। एसएमआई के समझाने पर एमआई ने किसानों से माफी मांगी, लेकिन किसान उसे दफ्तर में दूसरी जगह पर बैठाने की मांग करने लगे। बाद में उन्होंने तहसीलदार शुभांगनी को मांगपत्र देकर घटना की जानकारी दी। एसएमआई हेम चंद्र जोशी ने मामले में चुप्पी साध ली। परमजीत सिंह, लखबीर सिंह, सुखदेव सिंह, मोनिश खान, हरदेव सिंह, प्रतीक चौहान, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सुखदीप सिंह ने धरना दिया।

मुझे भी धमकाया गया: एसएमआई
एसएमआई हेमचंद्र जोशी ने बताया कि एक किसान ने उसे भी धमकाया है। कुछ लोग उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं। उन्हें धमकी दी जा रही है। उन्होंने अफसरों को अवगत करा दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मलिन बस्तियों का नियमितीकरण करे सरकार
Next: सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.