Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जेई एसोसिएशन ने किया विवादित वरिष्ठता सूची का विरोध, लगाया भेदभाव का आरोप
  • देहरादून

जेई एसोसिएशन ने किया विवादित वरिष्ठता सूची का विरोध, लगाया भेदभाव का आरोप

AltnewsUttarakhand 28/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने यूपीसीएल मैनेजमेंट को नियम विरुद्ध जारी वरिष्ठता सूची पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसोसिएशन की बैठक में मैनेजमेंट पर जेई संवर्ग के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। माजरा स्थित संघ भवन में हुई बैठक में महासचिव राहुल कुमार अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठता सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं। सहायक अभियंताओं की वर्ष 2008-09 की वरिष्ठता सूची में 2010 के सीधी भर्ती के अभियंताओं को 2008-09 के इंजीनियरों से भी ऊपर रख दिया गया है। जिस वर्ष में इंजीनियर यूपीसीएल की सेवाओं में भी नहीं आए थे, उन्हें भी उस वर्ष की वरिष्ठता दे दी गई है। ये वरिष्ठता सूची सीधे तौर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना है। बैठक में तय हुआ कि यदि नियम विरुद्ध वरिष्ठता सूची के अनुसार मैनेजमेंट स्तर से कोई भी कार्रवाई हुई, तो सीधे आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा। बैठक में पवन रावत, सुनील उनियाल, नवनीत चौहान, विमल कुलियाल, गजेंद्र, निशांत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीने के पानी की गुणवत्ता से समझौता न करें: रावत
Next: उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय स्तर के फिल्म महोत्सव का हो आयोजन: बर्द्धन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.