Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय स्तर के फिल्म महोत्सव का हो आयोजन: बर्द्धन
  • देहरादून

उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय स्तर के फिल्म महोत्सव का हो आयोजन: बर्द्धन

AltnewsUttarakhand 28/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय स्तर का फिल्म महोत्सव आयोजित किए जाने के निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद को इस दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। गुरुवार को सचिवालय में फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने मुख्य सचिव से मुलाकात की। मुख्य सचिव को परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण से जुड़े इको सिस्टम को प्रोत्साहित करने को ठोस कदम उठाए जाएं। भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर का फिल्म महोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके साथ ही दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में कम लागत के सिनेमा हॉल की संभावनाओं पर विचार किया जाए। स्थानीय युवाओं एवं कलाकारों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाए। मुलाकात के दौरान उपाध्याय ने फिल्म नीति की जानकारी दी। बताया कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अनुमति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने को सिंगल विंडो सिस्टम काम कर रहा है। एक वर्ष में प्रदेश में लगभग 30 क्षेत्रीय फ़िल्मों का निर्माण हुआ है। कुछ फिल्में निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा कई बड़े बैनर और बजट की हिंदी फ़िल्में तथा वेब सीरीज़ भी उत्तराखंड में शूट हो रही हैं। इससे प्रदेश फ़िल्मकारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जेई एसोसिएशन ने किया विवादित वरिष्ठता सूची का विरोध, लगाया भेदभाव का आरोप
Next: आधा किलो चरस के साथ 02 युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.