Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • बिना टोल दिए बैरियर तोड़ पर्यटक फरार
  • नैनीताल

बिना टोल दिए बैरियर तोड़ पर्यटक फरार

AltnewsUttarakhand 13/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

नैनीताल(आरएनएस)।  तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी के समीप शुल्क मांगने पर पर्यटक बैरियर तोड़ फरार हो गया। चुंगी कर्मियों ने पीछा कर मल्लीताल में वाहन रोक पर्यटक को पकड़ लिया। इस बीच कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बीते बुधवार रात तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी के समीप दिल्ली नंबर का एक वाहन पहुंचा तो टोल कर्मियों ने प्रवेश शुल्क मांगा, लेकिन पर्यटक शुल्क देने से मना करने लगा तो कर्मचारियों ने पर्यटक के वाहन को प्रवेश नहीं दिया। कुछ दूर पीछे जाने के बाद पर्यटक तेज गति से वाहन दौड़ते हुए बैरियर तोड़ कर भाग गया। कर्मियों ने पीछा कर पर्यटक को मल्लीताल क्षेत्र में रोक लिया। जहां हंगामा होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पर्यटक को कोतवाली ले गई। एसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आपसी रजामंदी से पर्यटक व टोल कर्मियों के बीच समझौता हो गया। जबकि तेज गति वाहन दौड़ाने पर शहादरा दिल्ली निवासी विकास अरोड़ा के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रामनगर क्यारी से हुई “खुशी का एक दिन” कार्यक्रम की शुरुआत
Next: झूले ना हटाने पर नैनीताल पालिकाध्यक्ष व ईओ को हाईकोर्ट से फटकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.