Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला व्यापार मंडल ने खेती व्यापारिक इकाई का किया गठन
  • अल्मोड़ा

जिला व्यापार मंडल ने खेती व्यापारिक इकाई का किया गठन

AltnewsUttarakhand 22/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत खेती में व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। खेती में पहली बार व्यापारिक इकाई गठित होने से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। गठन के दौरान मनोज कुमार पाठक को अध्यक्ष, कमल उप्रेती को सचिव, भुवन चंद्र पांडे को उपाध्यक्ष, भुवन चंद्र जोशी को कोषाध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी को सह सचिव, पीयूष पाठक को मीडिया प्रभारी तथा करन पाठक को सलाहकार मनोनीत किया गया। जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला और जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की ने स्थानीय व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जिला व्यापार मंडल का उद्देश्य जिले के प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना और व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर मजबूती से उठाना है। लंबे समय से लंबित व्यापारिक इकाइयों का सर्वसम्मति से गठन संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जिला भ्रमण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और जिले की सभी व्यापारिक इकाइयों को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मिनिस्टीरियल फेडरेशन ने दर्जा राज्यमंत्री को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र
Next: कैनाल रोड पर चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.