Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

AltnewsUttarakhand 16/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई उत्तराखंड तथा अपर सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर स्थानांतरण होने के बाद आज जिला कार्यालय में राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अल्मोड़ा जनपद में करीब एक वर्ष 2 माह तक अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी। उन्होंने 9 सितम्बर 2024 को जनपद अल्मोड़ा के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और जनपद अल्मोड़ा में उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। अधिकारियों ने उनकी सादगी और उनकी कार्यकुशलता को अविस्मरणीय बताया। कहा कि जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में अल्मोड़ा जनपद में अनेक नवाचार तथा विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सफलता मिली है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य हुए। उन्होंने खनन न्यास से अस्थाई शिक्षकों की तैनाती की। महिला सशक्तिकरण के लिए नगर अल्मोड़ा में पिंक ई रिक्शा की शुरुआत की। बेस अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खोलने समेत सरकारी कार्यों में होने वाली भोजन की व्यवस्था को महिला स्वयं सहायता समूहों को देने जैसे अनेक कार्य जिलाधिकारी ने किए। अधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान सभी अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अपने सेवाकाल में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों से मिले सहयोग और प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान जिस तरह सभी का सहयोग मिला, वह हमेशा याद रहेगा। इस दौरान अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए जिलाधिकारी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, नवागत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत हुआ सीएचसी चौखुटिया
Next: पोषण माह के समापन पर महिलाओं को दी कुपोषण से बचाव की जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.