Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

AltnewsUttarakhand 29/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जनपद की महत्वाकांक्षी योजना खनन न्यास से नियुक्त शिक्षा स्वयंसेवक तथा प्रधानमंत्री पोषण योजना सहित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने शिक्षा स्वयंसेवक योजना की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी कमियां सामने आई हैं उनका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में शिक्षा के स्तर का उन्नयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री पोषण योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद के 1661 विद्यालयों में कुल 27,409 विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाला, पूर्ण कैलोरी युक्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में बताया गया कि जनपद के विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित किए जा रहे हैं जिसमें शाक सब्जियां उगायी जा रही हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किए जाएं तथा गंभीर समस्या पाए जाने पर उच्च स्तर पर संदर्भित किया जाए। उन्होंने भोजनमाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए ताकि बच्चों तक इनका लाभ समय पर पहुंच सके। आपदा में क्षतिग्रस्त राजकीय विद्यालयों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षति का आकलन करते हुए आपदा मोचन निधि से किया जाएगा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां भी विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हैं उनका चिह्नीकरण कर प्रस्ताव तैयार करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में फर्नीचर, कंप्यूटर और शौचालय आदि की व्यवस्था की दुरुस्त की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, विभिन्न विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारी एवं उपखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में शोध और अकादमिक मुद्दों पर चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.