Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमैन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता दूसरे दिन रही जारी
  • अल्मोड़ा

जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमैन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता दूसरे दिन रही जारी

AltnewsUttarakhand 25/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग संस्थान, अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कैरम, शतरंज और बैडमिंटन के मैच खेले गये जिसमें कैरम प्रतियोगिता के अन्तर्गत सेमीफाइनल में यैलो हाउस के मयंक राना द्वारा ग्रीन हाउस के गौरव नेगी को और दूसरे सेमीफाइनल में रेड हाउस के आकाश रावत द्वारा ब्लू हाउस के नीरज बोरा को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं।

शतरंज में हुई प्रतियोगिता का फाइनल मैच ग्रीन हाउस के अमान हुसैन और रेड हाउस के विपुल भाकुनी के बीच खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस के अमान हुसैन ने जीत हासिल की वहीं छात्राओं के बीच खेले गये शतरंज का फाइनल यल्लो हाउस की शिवानी कनवाल व ब्लू हाउस की पूजा के बीच खेला गया जिसमें यल्लो हाउस की शिवानी कनवाल ने जीत हासिल की।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्राओं में रेड हाउस की काजोल व ग्रीन हाउस की सुगन्धा के मध्य खेला गया जिसमें सुगन्धा द्वारा फाइनल मैच जीता गया। वहीं छात्रों के मध्य खेले गये फाइनल मैच ग्रीन हाउस के अमान हुसैन व रेड हाउस के राहुल ललोत्रा के बीच खेला गया, जिसमें अमान हुसैन द्वारा फाइनल अपने नाम किया गया। संस्थान के प्रवक्ता क्रीड़ा प्रभारी धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया, प्रवक्ता विजय प्रताप सिंह, प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह, प्रवक्ता भरत पाण्डे, डा० नीलम परिहार, सुरभि जोशी, दिगपाल सिंह रैंसवाल एवं दिनेश जोशी आदि के संचालन में सभी मैच खेले गये।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 8 लाख रुपये से अधिक के गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार
Next: रानीधारा रोड की टूटी दीवार के सुधारीकरण को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले जनप्रतिनिधि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.