Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 8 लाख रुपये से अधिक के गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार
  • अपराध
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 8 लाख रुपये से अधिक के गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 25/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स के नेतृत्व में जनपद की एस0ओ0जी0 व अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।

बुधवार, 25 मई को एसओजी की सूचना पर सल्ट पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कटपतिया तिराहे से 50 मीटर आगे गूलार की तरफ टाटा मांजा कार (वाहन संख्या- DL10C-1267) को चैक किए जाने पर कैलाश सिंह रावत (23 वर्ष) पुत्र राम सिंह रावत निवासी ग्राम घुघुती घनियाल, तहसील स्याल्दे, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 57.400 किलो ग्राम गांजा (कीमत- 8,21,310 रुपये) बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गांजा परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है।
एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पूछताछ पर युवक ने बताया वह गांजा घुघति घनियाल के आसपास के क्षेत्र से इकट्ठा करके तराई क्षेत्र की ओर बेचने हेतु ले जा रहा था। एसएसपी अल्मोड़ा ने उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-

उपनिरीक्षक सुनील धानिक प्रभारी एसओजी
उपनिरीक्षक अवनीश कुमार- थाना सल्ट
कानि0 संजू कुमार सल्ट
कानि0 गुरमेज सिंह सल्ट
कानि0 भूपेन्द्र सिंह एसओजी
का0 मनमोहन सिंह एसओजी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उप संभागीय परिवहन कार्यालय रानीखेत बनने की तैयारियां तेज़, जून से शुरू होने की संभावना
Next: जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमैन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता दूसरे दिन रही जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.