Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़कों की दुर्दशा पर चढ़ा अल्मोड़ा विधायक का पारा, विभागों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
  • अल्मोड़ा

सड़कों की दुर्दशा पर चढ़ा अल्मोड़ा विधायक का पारा, विभागों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

AltnewsUttarakhand 19/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की सड़कों की दुर्दशा पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सम्बन्धित विभागों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया है।विधायक ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़कों के सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया तो वे सम्बन्धित विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन को मजबूर होंगे। आज प्रेस को जारी एक बयान में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लम्बे समय से अल्मोड़ा की सड़कें दुर्दशा का दंश झेल रही हैं परन्तु सम्बन्धित विभाग केवल टालमटोली में लगे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मेश्वर बायपास से धार की तूनी होते हुए शैल को जाने वाली सड़क की हालत खस्ताहाल है। रानीधारा सड़क जगह जगह टूटी है। पिछले दिनों रानीधारा सड़क का एक बड़ा हिस्सा गिर जाने से मार्ग पूरी तरह अवरूद्ध हो चुका है। इसके अलावा जगह जगह सड़कों की सुरक्षा दीवार गिरने से भवनस्वामियों के भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। परन्तु विभाग अपनी आंखे मूंदे बैठा है। विधायक तिवारी ने कहा कि राज्य योजना के तहत जिन सड़कों का सुधारीकरण होना था वे सड़के विभाग के लचर रवैये के कारण अभी भी बेहद खराब स्थिति में हैं। इसके साथ ही राज्य योजना के तहत जिन सड़कों का कटान हुआ था उनमें आगे का कार्य ना होने के कारण उनसे लगे आवासीय भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों/सुरक्षा दीवारों के कारण जहां सड़कों के नीचे निवासरत भवनस्वामियों के भवनों को खतरा है वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा इन सड़कों से आवागमन करने वाले वाहन चालकों/राहगीरों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर लक्ष्मेश्वर बायपास से धार की तूनी/शैल मार्ग के डामरीकरण का कार्य, रानीधारा मार्ग की मरम्मत के कार्य के साथ राज्य योजना की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया तो वे सम्बन्धित विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन एवं आन्दोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग की होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आजादी के अमृत महोत्सव प्रतियोगिता में ज्योत्सना त्रिपाठी व अक्षिता त्रिपाठी को किया गया पुरस्कृत
Next: शौक पूरे करने को अस्पताल से फायर उपकरण चोरी कर ले गये 2 युवक, पुलिस ने 3 घंटे में किया अंदर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.