Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व सपा नेता का होटल जब्त
  • राष्ट्रीय

कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व सपा नेता का होटल जब्त

AltnewsUttarakhand 22/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

कन्नौज (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता नवाब सिंह का होटल पुलिस ने शनिवार को जब्त कर लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में डुगडुगी बजवाकर होटल को सील कर दिया गया।
सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव पर गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई थी जिसके बाद उनकी संपत्तियों को खंगालने का काम किया जा रहा है। होटल चंदन को उन्होंने कमाई के अवैध स्रोतों से बनवाया था जिस कारण धारा 14 (1) के तहत इस संपत्ति को जब्त किया गया है।
नवाब सिंह यादव का होटल कन्नौज के तिर्वा में राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास है। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने होटल कर्मचारियों को बाहर निकाल कर उसे सील करवा दिया और डुगडुगी बजवाते हुए होटल को जब्त किए जाने का ऐलान कराया।
उल्लेखनीय है कि सपा सरकार के दौरान नवाब सिंह यादव को मिनी सीएम के नाम से जाना जाता था। वह अखिलेश यादव के बेहद करीबी भी रहे। नवाब सिंह यादव के खिलाफ 11 अगस्त 2024 की रात 15 वर्षीय एक किशोरी ने डायल 112 पर कॉल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
पुलिस ने नसरापुर गांव स्थित उनके चौधरी चंदन महाविद्यालय में एक महिला और किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गत 12 अगस्त को उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले की सह आरोपी पूजा तोमर को पुलिस ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था जबकि दुष्कर्म मामले में साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने वाले नवाब सिंह यादव के भाई नीलू यादव ने 3 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने 28 सितंबर को तीनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तीनों आरोपी फिलहाल अनौगी स्थित जिला जेल में हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिन में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का काम और रात में करता था लूट, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री ने किया 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.