Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हम भाजपा से डरे हुए हैं क्योंकि हमारे लोगों को डराया जा रहा: माहरा
  • देहरादून

हम भाजपा से डरे हुए हैं क्योंकि हमारे लोगों को डराया जा रहा: माहरा

AltnewsUttarakhand 10/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाने पर कहा कि हम भाजपा से डरे हुए हैं। हमारे लोगों को डराया जा रहा है। अगर हम नाम घोषित करते हैं तो भाजपा सीधे ऐसे लोगों को टारगेट करेगी। आपदा प्रभावित धराली से लौटे करन माहरा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि वह किसके साथ है। कांग्रेस के प्रत्याशी हर स्तर पर बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं। इसलिए हमें अलग से कुछ बताने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भाजपा के पास संख्या बल नहीं है, इसलिए वह जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है। आपदा प्रभावित उत्तरकाशी जिले के निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष को अपने खेमे में लाने के लिए पूरी भाजपा पिछले तीन दिन से जुटी हुई थी, जबकि उत्तरकाशी के हालात सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि हम मजबूती से ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना जिला प्रभारियों के संपर्क में हैं। जहां हमारे प्रत्याशी भाजपा का मुखरता के साथ सामना करने की मजबूत स्थिति में हैं, उनके नामों को हम घोषित करेंगे। बाकि सीटों पर सीधे प्रत्याशी को बताया जा रहा है कि वह नामांकन करवा लें। पार्टी पूरी तरह से ऐसे लोगों के साथ है, जिन्हें भाजपा भयभीत कर रही है।
वहीं कांग्रेस भवन पहुंचे चकराता विधायक प्रीतम सिंह कहा कि सोमवार को आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई है। हम आरक्षण के खिलाफ कोर्ट नहीं गए हैं, बल्कि आरक्षण की प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट की शरण में गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की बात है तो कांग्रेस के पास बहुमत है और प्रत्याशी भी है। हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत भी दर्ज करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 150 साल पुराने ऐतिहासिक कुँए का अस्तित्व संकट में, संरक्षण की लगाई गुहार
Next: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ अब 18 से चॉक डाउन हड़ताल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.