Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ अब 18 से चॉक डाउन हड़ताल
  • देहरादून

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ अब 18 से चॉक डाउन हड़ताल

AltnewsUttarakhand 10/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ आज से प्रस्तावित चॉक डाउन हड़ताल 17 अगस्त तक स्थगित कर दी है। शिक्षक संघ ने उत्तरकाशी की आपदा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। साथ ही तय किया है कि पदोन्नति, स्थानांतरण और प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित नहीं किया जाता है तो 18 से स्कूल स्तर पर चॉकडाउन हड़ताल शुरू की जाएगी। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ ने 13 जनपद कार्यकारिणी के अध्यक्ष और मंत्री के साथ ही दोनों मंडलों की कार्यकारिणी और प्रांतीय कार्यकारिणी ने गूगल मीट कर हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया। प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ने उत्तरकाशी की आपदा को लेकर संवेदना प्रकट की। कहा कि संगठन संकट की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ है। बैठक में संगठन की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता पर भी सहमति दी गई। बैठक में तय किया गया कि आज सोमवार से होने वाली हड़ताल को 17 अगस्त तक स्थगित किया जा रहा है। तब तक पदोन्नति, स्थानांतरण और प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया जाता है तो 18 अगस्त से स्कूल स्तर पर चॉक डाउन हड़ताल शुरू कर देंगे। इसके बाद ब्लॉक, जिला और मंडल मुख्यालय में धरना देंगे और इसके बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हम भाजपा से डरे हुए हैं क्योंकि हमारे लोगों को डराया जा रहा: माहरा
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.