Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कटारमल सूर्यमंदिर में सामूहिक योग अभ्यास, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी ने भी किया योग
  • अल्मोड़ा

कटारमल सूर्यमंदिर में सामूहिक योग अभ्यास, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी ने भी किया योग

AltnewsUttarakhand 04/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रसिद्ध सूर्यमंदिर कटारमल परिसर में सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग साधकों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया और योग को जीवनशैली में अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मकता आती है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का ऐसा उपहार है जिसने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य का नया मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योग को केवल एक दिन का आयोजन न बनाएं, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकाले, ताकि शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और विचार सकारात्मक रह सकें। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करें और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में सहयोग दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शाहिद, आईटीबीपी और एसएसबी के जवान, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम धामी से भेंट
Next: बीटीकेआईटी में पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने दीर्घकालिक विकास पर रखे विचार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.