Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और बड़ा दांव, पुजारी-ग्रंथियों को मिलेंगे 18,000 रुपये
  • राष्ट्रीय

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और बड़ा दांव, पुजारी-ग्रंथियों को मिलेंगे 18,000 रुपये

AltnewsUttarakhand 30/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा दांव चला है। केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत हर पुजारी और ग्रंथी को हर महीने 18,000 रुपये नकद दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि योजना की शुरुआत मंगलवार 31 दिसंबर से होगी। उन्होंने भाजपा से अपील की कि पुजारी और ग्रंथियों की योजना को न रोकें।
केजरीवाल ने बताया, योजना का पंजीकरण कल से शुरू होगा। इसका शुभारंभ करने के लिए कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाऊंगा और वहां के पुजारियों का पंजीकरण करूंगा। इसके बाद दिल्ली के सभी मंदिर और गुरुद्वारों में हमारे विधायक, उम्मीदवार और कार्यकर्ता पुजारियों और ग्रंथियों का पंजीकरण करेंगे। मेरी भाजपा से हाथ जोडक़र विनती है महिला सम्मान और संजीवनी योजना की तरह पुजारी और ग्रंथियों की योजना रोकने की कोशिश न करें, उससे उनको बड़ा पाप लगेगा।
केजरीवाल महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान कर चुके हैं, जिसे वे चुनाव जीतने के बाद लागू करेंगे।केजरीवाल ने वादा किया कि उनकी 2025 में जीतने पर उनकी सरकार महिला सम्मान राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करेगी।इसके अलावा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को संजीवनी योजना के तहत किसी भी बीमारी का इलाज दिल्ली के किसी भी निजी-सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।इसके अलावा 24 घंटे नल से शुद्ध पानी मिलेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शासन ने 2025 के सार्वजानिक अवकाशों की सूची की जारी, यहाँ देखें
Next: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य अतिथि गृहों को भुगतान के आधार पर पर्यटकों को भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.