Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस

AltnewsUttarakhand 13/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। खाद्य आयुक्त उत्तराखंड और जिलााधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर से सटे क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय प्रतिष्ठानों के साथ ही बाहरी जनपदों से आने वाले आपूर्ति वाहनों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़े संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई और होली पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मिष्ठान, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद-फरोख्त केवल विधिवत बिल के साथ करने को कहा गया। अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संबंधित संचालकों को मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा संदेह के आधार पर मसाले, केक, रस्क और दुग्ध उत्पादों के चार नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने लोगों से अपील की है कि होली के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें और अत्यधिक रंगयुक्त वस्तुओं से परहेज करें। निरीक्षण टीम में ईश्वर सिंह नेगी और कुन्दन चम्याल भी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 20, 21 फरवरी को व्यापार मंडल लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Next: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, 4.9 रही तीव्रता

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.