Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

AltnewsUttarakhand 13/02/2026 1 minute read

देहरादून। प्रदेश में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।

देहरादून में 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय सिंह को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटीएफ के पद पर तैनात किया गया है।

हरिद्वार में नवनीत भुल्लर को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं अल्मोड़ा में भी बदलाव करते हुए देवेंद्र पींचा को हटाकर बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के को नई जिम्मेदारी दी गई है। देवेंद्र पींचा का तबादला सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के पद पर किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन निर्णयों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में जरूरी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और इस संबंध में लगातार समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई करने के बजाय अपराधों की रोकथाम के लिए पूर्व-निवारक रणनीति पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकें और उन्हें समयबद्ध न्याय मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा अपराधियों के लिए कोई स्थान न छोड़ना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस
Next: भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.