Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 20, 21 फरवरी को व्यापार मंडल लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • अल्मोड़ा

20, 21 फरवरी को व्यापार मंडल लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

AltnewsUttarakhand 12/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक गुरुवार को स्वर्गीय दीप चंद्र सभागार स्थित व्यापार मंडल भवन में आयोजित हुई, जिसमें आगामी स्वास्थ्य शिविर और जिला सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला व्यापार मंडल की ओर से 20 और 21 फरवरी को दीप चंद्र सभागार में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पेट एवं लीवर रोग, नेत्र रोग, हृदय रोग तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे और आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद 15 मार्च को जिला सम्मेलन आयोजित करने की तिथि भी निर्धारित की। सम्मेलन में नगर समेत जनपद की 32 व्यापारिक इकाइयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला संयुक्त मंत्री दिनेश मठपाल, महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह, नगर सचिव वकुल साह, सह सचिव अश्विन नेगी, सह सचिव आशीष भारती, ज्योति कपूर, अब्दुल जब्बार, शहजाद कश्मीरी, राकेश तिवारी, अतुल पांडे, नरेंद्र कुमार, पवन साह, संजीव गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, हिमांशु पेटशाली, ललित मिश्रा, यश भट्ट, रोहित मेर, हर्षवर्धन तिवारी, जगदीश वर्मा, आशु गोस्वामी, अमन नज्जोन, कमल तिवारी, बिलाल खान, हिमांशु जोशी, पीयूष तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने उठाई मांगें
Next: खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.