Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप के बाद अमानवीय अत्याचार, दो आरोपी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप के बाद अमानवीय अत्याचार, दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 27/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

भोपाल। खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरतम अत्याचार की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल दोनों आरोपियों हरि (40) और सुनील (35) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार रात रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में घटित हुई, जबकि महिला की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हो गई।

पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न के दौरान हरि ने अमानवीयता की हद पार करते हुए पीड़िता के शरीर में हाथ डाल दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। आरोपी ने आंतों को वापस डालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गर्भाशय को नुकसान नहीं पहुंचा है, हालांकि आंतरिक अंगों को गंभीर क्षति हुई।

जांच अधिकारी सिंधिया ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। आरोपियों की रिमांड लेकर घटनास्थल से खून से सने बिस्तर समेत अन्य वस्तुएं बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता और आरोपी दोनों कोरकू आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 66 (मौत का कारण बनने वाले कृत्य), 70(1) (गैंगरेप), और 103(1) (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच में जुटे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ
Next: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.