Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • किच्छा क्षेत्र में एसटीएफ ने 200 ग्राम हेरोइन पकड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा क्षेत्र में एसटीएफ ने 200 ग्राम हेरोइन पकड़ी

AltnewsUttarakhand 16/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम बरा के नजदीक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को 200 ग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी। बाइक सवार दो व्यक्ति मीरगंज बरेली से हेरोइन लेकर सितारगंज बेचने जा रहे थे। जानकारी मिलने पर एसटीएफ ने बाइक सवारों की घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया। जबकि चालक बाइक समेत भागने में कामयाब हो गया। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर के निर्देश पर एसटीएफ कुमाऊं यूनिट बीते शनिवार एसटीएफ सीओ आरबी चमोला के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह की अगुवाई में ग्राम बरा में गश्त पर थी। इस दौरान एसटीएफ को जानकारी मिली कि दो बाइक सवार व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर सितारगंज जा रहे हैं। सूचना पर पुलभट्टा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुनानक फार्म तिराहे पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद बरी गांव की तरफ से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर चालक ने अचानक बाइक वापस मोड़ दी। इस कारण पीछे बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया और चालक बाइक लेकर वापस बरी की ओर भाग गया। टीम ने नीचे गिरे व्यक्ति को पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से 200 ग्राम हेराइन बरामद की। आरोपी ने अपना नाम तसब्बर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवासी ग्राम सैंजना किच्छा बताया। जबकि भागने वाले आरोपी का नाम मो. हसन पुत्र मो. अहमद हाल निवासी ग्राम बरा मूल निवासी ग्राम सैंजना बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका : महाराज
Next: एटीएम कार्ड चोरी करते हुए युवक को रंगेहाथ पकड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.