Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की
  • अल्मोड़ा

किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की

AltnewsUttarakhand 30/01/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड किसान सभा संबद्ध अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले लोगों ने गांधी पार्क में उपवास रखकर धरना दिया और किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की। लोगों ने तीनों नए कृषि कानूनों को रद करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वक्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता अपने हकों के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। कहा कि लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर है। बावजूद सरकार किसानों की मांगों की उपेक्षा कर रहा है। जिससे किसानों में रोष बढ़ते जा रहा है। कहा कि किसानों का आंदोलन सरकारी दमन के आगे नहीं झुकेगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले किसान आंदोलन में शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर उनके प्रिय भजनों से श्रद्धांजलि दी गई। उपवास कार्यक्रम में उत्तराखंड किसान सभा के संयोजक दिनेश पांडे, सीटू के राजेंद्र प्रसाद जोशी, जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे, सेवा निवृत्त केंद्रीय कर्मचारी समिति के जिला सचिव महेश चंद्र आर्या, एडवा की जिला अध्यक्ष मुन्नी प्रसाद, सचिव राधा नेगी, जनवादी नौजवान सभा के सुशील तिवारी, पार्वती रावत, अरुण जोशी, तनुजा रावत, मनीषा, जया, भानु आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला विकास प्राधिकरण स्थगित होने पर हवालबाग मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री व विधानसभा उपाध्यक्ष का धन्यवाद
Next: कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.