Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की

AltnewsUttarakhand 30/01/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाकर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने माल रोड स्थित गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए गांधी जी ने भारत देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाई। कहा कि आज देश में जिस तरह की अस्थिरता का माहौल है, ऐसे में एक बार फिर महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उनका व्यक्तित्व प्रेरणा का स्त्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, संयज दुर्गापाल, हर्ष कनवाल, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, पूनम आर्या, अंबीराम, महेश चंद्र आर्या, अमित बिष्ट, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, रमेश नेगी, फाकिर खान, तारा चंद्र जोशी, सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश लटवाल, संगम पांडे, वैभव पांडे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की
Next: किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने को बीजेपी कर रही साजिश: अमित जोशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.