Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य और स्वच्छता की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य और स्वच्छता की दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 29/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से आरएचटीसी केंद्र, हवालबाग में किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में डॉ. कृतिका ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही पोषण और अच्छी जीवनशैली अपनाकर भविष्य में कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) की काउंसलर प्रीति भोज ने किशोरियों को मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, जीवन कौशल तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य संस्थानों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया तथा उन्हें पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वय मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर नरेश आगरी ने किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को ‘स्वस्थ किशोरी-स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज’ का संदेश दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 98 हजार से अधिक मतदाताओं को जारी हुए नोटिस
Next: द्वाराहाट पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर और सड़क सुरक्षा के दिए टिप्स

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.