Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोहरे में गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

कोहरे में गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत

AltnewsUttarakhand 20/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों की बाइक कोहरे में पशु से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी के मुताबिक रविवार को पिपलिया नानकमत्ता निवासी 30 बर्षीय सतीश राणा पुत्र ईश्वर सिंह दोस्त सोनदेव सिंह राणा निवासी मगरसड़ा के साथ बाइक पर दोस्त की शादी में बिगराबाग आया था। रात में दोनों बाइक से घर आ रहे थे। सोनदेव बाइक चला रहा था और सतीश पीछे बैठा था। बिगराबाग बाइपास हाईवे पर कोहरे में बाइक पशु से टकरा गई और दोनों गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाने का प्रयास किया। सोनदेव को जब होश आया तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से सतीश को बाइक से उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सतीश को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। बताया जा रहा है कि सतीश की शादी तय हो गई थी और जल्द होने वाली थी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेयर प्रत्याशी आरती भंडारी ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
Next: एसएसबी सिमलघाट व एपीएफ नेपाल के बीच खेला गया मैत्री बॉलीवॉल मैच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.