Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण पर जोर, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण पर जोर, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 22/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण, नदी क्षेत्रों की स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दोनों नदियों के बाढ़ क्षेत्र की रिपोर्टों की समीक्षा और इन क्षेत्रों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित करने पर चर्चा हुई। जल संस्थान ने बख स्थित सीवेज शोधन संयंत्र के उन्नयन और पेयजल निगम ने पांडे खोला स्थित संयंत्र के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। सीवरेज नेटवर्क से जुड़े चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नदी किनारे ठोस कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने, कूड़ा संग्रहण व्यवस्था प्रभावी बनाने, पुराने कचरे के निस्तारण में तेजी लाने और नगर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों को पहले नोटिस देने और निर्देशों का पालन न करने पर चालान करने को कहा। नगर निगम को सभी वार्डों में स्वच्छता और नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सोक पिट निर्माण की प्रगति तथा जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना अधिकारी गंगा सुरक्षा समिति रंजीता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मल्ला महल में 30 अक्टूबर से लगेगा आजीविका सरस मेला, स्थानीय उत्पादों की होगी बिक्री
Next: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग, पहाड़ी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.