Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोसी के पास कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; दो घायल
  • अल्मोड़ा

कोसी के पास कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; दो घायल

AltnewsUttarakhand 10/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शीतलाखेत से हवालबाग की ओर आ रही एक कार रविवार देर रात कोसी के पास अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र और चालक घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे वाहन संख्या यूके-01-टीए-4465 कोसी स्थित जगत टायर वाले मंदिर के सामने पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में हवालबाग विकासखंड के कुज्याड़ी गांव निवासी आनंद सिंह पुत्र खीम सिंह (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश सिंह भी घायल हुए।

हादसे के बाद चालक ने ग्रामीणों को फोन कर मदद मांगी। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। आनंद सिंह को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक दिनेश सिंह की कमर में चोट आई है, जबकि देवेंद्र रावत को हल्की चोट लगी है।

देवेंद्र रावत ने बताया कि वह शीतलखेत के भांकड़ गांव से जागर में शामिल होकर कुज्याणी लौट रहे थे। कोसी के पास चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ अल्मोड़ा में गरजे मजदूर संगठन, श्रम संहिताएं समाप्त करने की मांग
Next: एसएसजे विवि और परिसर का विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने किया निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.