Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बजट सत्र में गैरसैंण की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण: कुंजवाल
  • अल्मोड़ा

बजट सत्र में गैरसैंण की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण: कुंजवाल

AltnewsUttarakhand 21/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता कर गैरसैंण को स्थाई राजधानी न बनाने और बजट सत्र में गैरसैंण की अवहेलना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजट सत्र से पूर्व राज्यपाल के अभिभाषण में पर्वतीय क्षेत्र की उपेक्षा की गई, जो कि निराशाजनक है। कुंजवाल ने कहा, राज्य सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्र की जो उपेक्षा की जा रही है, वह चिंताजनक है। सरकार ने पलायन आयोग का गठन किया है, फिर भी पलायन पर कोई रोक नहीं लग पाई है। उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य ये दोनों ही प्रमुख मुद्दे हैं, जिनकी स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे पलायन बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पलायन के कारण गांवों में खेती नहीं हो रही है और खेत बंजर हो गए हैं। इससे बरसात का पानी जमीन में नहीं जा रहा है और जल स्रोत सूख रहे हैं। कुंजवाल ने यह भी कहा कि सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में गैरसैंण को घोषित किया था और कहा था कि यहाँ चार महीने तक ग्रीष्मकालीन सत्र चलेगा। लेकिन ना ही गैरसैण में ग्रीष्मकालीन सत्र चला और साथ ही बजट सत्र जैसे महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन देहरादून में करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वनों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों को दिए सुझाव
Next: भू कानून के साथ दस विधेयक हुए विधानसभा में पास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.