Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • वनों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों को दिए सुझाव
  • ऊधम सिंह नगर

वनों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों को दिए सुझाव

AltnewsUttarakhand 21/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   रनसाली रेंज के अंतर्गत रनसाली अनुभाग की टूटी चौकी में गुरुवार को वनाग्नि रोकथाम के लिए ब्लॉक स्तरीय समिति की कार्यशाला में वनों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों को सुझाव दिए गए। वहीं गोष्ठी में वनों को आग से बचाए जाने का संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने वनों के महत्व की जानकारी देते हुए ग्लोवल वार्मिंग पर चर्चा की। उन्होंने वनों व वन्य जीवों को बचाने के लिए जंगलों को आग से बचाने की मुहिम में हर व्यक्ति से अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की। कहा कि जन सहभागिता के बिना जंगलों को आग से नहीं बचाया जा सकता है। अपनी भावी पीढ़ी के लिए जंगलों को सुरक्षित रखने का आह्वान भी किया। एसडीओ संतोष पंत ने कहा कि बारिश नहीं होने से जंगलों में आर्द्रता कम हो गई है। इस कारण इस वर्ष जंगलों को बचाने के लिए बेहद सतर्कता की जरूरत है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने कहा कि जंगलों को बचाने के लिए आम आदमी को आगे आना होगा। दक्षिणी जौलासाल रेंजर महेश जोशी ने कहा कि बिना जन सहयोग के किसी भी प्रकार से जंगलों को नहीं बचाया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं के साथ आग बुझाने के लिए मॉकड्रिल भी की गयी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी हुए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में मुख्यातिथि शामिल
Next: बजट सत्र में गैरसैंण की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण: कुंजवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.