Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पानी को तरसता अल्मोड़ा का प्रवेश द्वार का गांव लोधिया
  • अल्मोड़ा

पानी को तरसता अल्मोड़ा का प्रवेश द्वार का गांव लोधिया

AltnewsUttarakhand 31/01/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कहते हैं की जल ही जीवन है लेकिन जल सिर्फ पीने के लिए ही नहीं अपितु जीवन यापन हेतु व्यवसाय की आवश्यकता भी है होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और चाय पानी की दुकानों में बिना पानी के व्यवसाय के बारे में सोचा नहीं जा सकता। अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार लोधिया ग्राम में पानी की समस्या से लोधिया गाँव की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस संकट से जूझ रहा है। लोधिया में अधिकांश सड़क से लगते हुए हिस्से के लोगों के जीवन यापन का जरिया होटल रेस्टोरेंट ढाबा, मिठाई की दुकानें आदि हैं जो कि पर्यटकों तथा सवारियों पर निर्भर हैं। लेकिन पानी की सुचारु आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को जीवन यापन में दिक्कतें आ रही हैं। लोधिया में जल आपूर्ति के लिए अल्मोड़ा कोसी नदी पर निर्भरता है तथा जल संस्थान द्वारा आपूर्ति की जाती है। विगत वर्ष जुलाई माह में विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ हुई क्षेत्रवासियों की बैठक में क्षेत्र में नियमित रूप से जलापूर्ति की बात विभागीय कर्मचारी, अधिकारियों ने कही थी लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी कभी एक दिन कभी दो दिन छोड़कर दिया जा रहा है वह भी थोड़े समय के लिए दिया जाता है।

क्षेत्र में अधिकांश लोगों की रोजी-रोटी होटल, रेस्टॉरेंट इत्यादि व्यवसायों पर निर्भर है यदि पानी ही नहीं मिलेगा तो व्यवसाय कैसे चलेंगे। व्यवसाय के लिए पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं जो कि काफी महंगे पड़ते है। व्यवसाईयों का कहना है कि अगर सरकार पानी नहीं दे सकती है तो रोजगार दे जिससे कि हमारा और परिवार की रोजी रोटी चल सके।
एक तरफ सरकार एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने की बात करती है तथा हर घर जल का नारा देती है वहीं, दूसरी तरफ पहले से लगे हुए नलों में पानी नहीं आता, ऐसे में क्या विकास कर पाएगा उत्तराखंड?

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने को बीजेपी कर रही साजिश: अमित जोशी
Next: पार्टी प्रत्याशी का चेहरा अविलंब घोषित करने की मांग की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.