Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने को बीजेपी कर रही साजिश: अमित जोशी
  • अल्मोड़ा

किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने को बीजेपी कर रही साजिश: अमित जोशी

AltnewsUttarakhand 30/01/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी के कार्यकर्ता खड़े

अल्मोड़ा। प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी अमित जोशी ने किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ बताया। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा बीजेपी के लोग किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। इनके लोग चाहे दिल्ली में लालकिला हो, गाजीपुर बॉर्डर हो या मुजफ्फरनगर हो हर जगह किसानों को बदनाम करने के लिए उनके बीच शामिल होकर, इस आंदोलन को कुचलने के साथ साथ किसानों को बदनाम करने के प्रयासों में लगातार लगे हैं। पिछले दिनों मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ऐसी कई तस्वीरें बार बार सामने आ रही है जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता किसानों के बीच हर जगह किसान बनकर भीड़ में शामिल हुए और इस दौरान हुए उग्र प्रदर्शन में बीजेपी के ये लोग शामिल रहे जिनमें ज्यादातर बीजेपी कार्यकर्ताओं की फोटो बीजेपी के बड़े नेताओं समेत प्रधानमंत्री,सांसदों के साथ रही है।

आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, लाल किले पर हमले में बीजेपी के लोग शामिल थे, सिंघु बॉर्डर पर भी बीजेपी के लोग शामिल थे जिससे साफ पता चलता इस आंदोलन को कुचलने के पीछे बीजेपी की साजिश है। वो किसानों को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। बीजेपी ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए बिजली पानी तक काट दिया था ताकि किसान परेशान हो जाएं लेकिन अरविंद केजरीवाल ने किसानों को परेशान नहीं होने दिया उनको पानी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा ये किसानों का आंदोलन है जिसमें बीजेपी के लोग घुसकर किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा बीजेपी शुरू से किसानों के खिलाफ लाए तीनों कृषि कानूनों को जबरदस्ती लागू कर किसानों को सड़कों पर लाने की साजिश में लगे थे। उसके बाद किसानों को बरगलाने के लिए बीजेपी के कई नेता मैदान में उतर कर कृषि कानूनों के पक्ष और किसानों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए थे यहां तक बीजेपी के कई नेताओं ने इन किसानों को उग्रवादी, खालिस्तानी तक कहने में कोई गुरेज नहीं की। लेकिन जब किसान कृषि कानूनों को वापिस करने की अपनी मांगो पर डटे रहे और पूरे देश के किसान बिल के खिलाफ हो गए तो बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता इनके बीच भेजकर इस आंदोलन को कुचलने के साथ साथ किसानों को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। आज तस्वीरें जब मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए बाहर आई तो इनके साजिश का पर्दाफाश हो गया।

आप नेता ने कहा,बीजेपी हमेशा से किसान विरोधी रही है । ये किसानों को महज अपने वोट बैंक के लिए यूज करती है इनको किसानों के हित से कोई सरोकार नहीं जबकि आम आदमी पार्टी शुरू से किसानों के हित की बात करती रही है। आप के मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली के कई आप नेता लगातार आंदोलन के दौरान किसानों से मिलने बॉर्डर पर धरनास्थल पहुंचे। जबकि बीजेपी का कोई नेता, मंत्री, प्रधानमंत्री किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान आप नेता ने आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रयासों को पूरा करने की बात कही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की
Next: पानी को तरसता अल्मोड़ा का प्रवेश द्वार का गांव लोधिया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.