Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 18/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। झिंझाड़ क्षेत्र में मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति ने स्वच्छता एवं सामाजिक अनुशासन को लेकर मंगलवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। समिति के सदस्यों ने खम्मा मार्केट से तल्ला कसून, बख्शी खोला और झिंझाड़ क्षेत्र तक भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन का पालन करने के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान वार्ड के विभिन्न स्थानों पर पालतू कुत्तों को सार्वजनिक रास्तों पर शौच न कराने संबंधी फ्लेक्स लगाए गए। समिति ने कहा कि इससे गंदगी फैलने के साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है। लोगों से अपील की गई कि वे अपने पालतू पशुओं को सार्वजनिक स्थानों पर शौच न कराएं। समिति ने चेतावनी दी कि जागरूकता अभियान के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समिति ने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही वार्ड में नशेड़ियों के जमावड़े पर रोक लगाने की बात कहते हुए स्थानीय लोगों से ऐसे मामलों की सूचना समिति को देने की अपील की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है।

अभियान में पार्षद अमित साह मोनू, खजान कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, विवेक कनवाल, विवेक लोहनी, केतन पांडे, नमन गुरुरानी, जगदीश वर्मा, शक्ति सिंह, शरद गुरुरानी, रजनी पंत, लोकेश तिवारी, संजय चौहान, पीयूष गुरुरानी, जहांगीर आलम, भावेश पांडे, आशीष गुरुरानी, अंकुर वोहरा, सागर गुरुरानी, भारत भट्ट, निखिल शाही, सुनील जोशी सहित मोहल्ला समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भैंसियाछाना में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर यूकेडी ने दिया धरना
Next: लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करेंगे फार्मेसी अधिकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.