Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े अमेल के ग्रामीण
  • नैनीताल

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े अमेल के ग्रामीण

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

नैनीताल(आरएनएस)। बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनशन लगातार सोमवार को भी जारी रहा। उनका कहना है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रमुख मांग बिसगुली माइनर नहर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की है। नहर में पानी न पहुंचने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है और खेती प्रभावित हो रही है।ग्रामीण ग्राम पंचायत अमेल में पेयजल योजना का निर्माण कराने और ग्रामीणों और ग्राम पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से संबंधित विभागों और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों का अनशन स्थल पर पहुंचना जारी है। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तीनों मांगों पर ठोस निर्णय और धरातल पर कार्रवाई शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी। इस दौरान दलीप सिंह, शिव सिंह रवाल, हरीश कश्मीरा, हेमंत बेलवाल, सुरेंद्र हालसी, नंदन सिंह हालसी, पूर्व प्रधान नवीन पंत, भारत आर्य आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोरनौला में ट्रक से 534 टिन अवैध लीसा बरामद, एक गिरफ्तार
Next: आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

ज्योलिकोट के स्कूलों में बच्चों को जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.