Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोरनौला में ट्रक से 534 टिन अवैध लीसा बरामद, एक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

मोरनौला में ट्रक से 534 टिन अवैध लीसा बरामद, एक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 05/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-नैनीताल सीमा पर मोरनौला से शहरफाटक की ओर आ रहे एक वाहन से 534 टिन अवैध लीसा बरामद किया गया। 5 अक्टूबर की सुबह मिली सूचना के आधार पर सिविल सोयम वन प्रभाग की जागेश्वर रेंज, नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज, चंपावत वन प्रभाग के मोरनौला अनुभाग और पुलिस चौकी मोरनौला की संयुक्त टीम ने वाहन को पकड़ा।

तलाशी के दौरान वाहन संख्या यूके 04 सीबी 01569 में 534 टिन लीसा पाया गया। टीम ने वाहन को लीसा समेत कब्जे में ले लिया। बरामद लीसा और वाहन को सुरक्षित लीसा डिपो धौलादेवी, जागेश्वर ले जाया जा रहा है। मामले में वन अपराध दर्ज कर लिया गया है और वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।

मामले में पकड़े गए बलवंत सिंह पुत्र कैलाश सिंह, निवासी गंगोलीहाट, को न्यायालय में पेश करने के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और भारतीय वन अधिनियम, 1927 (उत्तराखंड संशोधन 2001) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है। लीसे की बरामदगी और वाहन से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दोषमुक्त मामलों की समीक्षा बैठक में अपील योग्य प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Next: मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े अमेल के ग्रामीण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.