Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महंगाई के विरोध में जागेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला
  • अल्मोड़ा

महंगाई के विरोध में जागेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

AltnewsUttarakhand 23/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जैती बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष नाथ सिंह घानक, प्रेम बल्लभ कांडपाल, जीत सिंह घानक, प्रदीप बिष्ट, गोपाल महरा, भुवन गहरवाल, चंदन सिंह बोरा, मोहन कुंजवाल, नवीन कोहली, राजेश बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शहीद कैलाश रौतेला के नाम पर मार्ग का नामकरण, स्मृति पट्ट का अनावरण
Next: द्वाराहाट पुलिस ने साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.