Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा ने किया कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा ने किया कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 07/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जिला के तत्वावधान में मंगलवार को एनटीडी स्थित वाल्मीकि पार्क में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके आदर्श जीवन, काव्य सृजन और समाज सुधार में दिए गए योगदान पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसी अमर कृति की रचना कर भारतीय संस्कृति को अमरत्व प्रदान किया। उनका जीवन समाज में समानता, समरसता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के कई गणमान्य जनों को सम्मानित किया गया, जिनमें राजपाल पवार, राजेंद्र पवार, दिशांत पवार, प्रशांत, अर्जुन, रोशन, अंकित, शुभम, राजेंद्र प्रसाद और जय शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट और नरेंद्र आगरी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, जिला मंत्री रेखा आर्या और मनोज जोशी, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, सी.एल. टम्टा, रवि कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर मंत्री आनंद भोज (अन्नू), जगत भट्ट, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, कार्यालय प्रभारी सौरभ वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Next: सीडीओ ने किया ग्राम पंचायत तल्ली पोखरी का भ्रमण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.