Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विधवा मां के प्रेमी की नाराज बेटों ने की बेरहमी से हत्या, फिर पेट काटकर आंते निकालकर हवा में फेंकी
  • राष्ट्रीय

विधवा मां के प्रेमी की नाराज बेटों ने की बेरहमी से हत्या, फिर पेट काटकर आंते निकालकर हवा में फेंकी

AltnewsUttarakhand 30/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

गांधीनगर (आरएनएस)। गुजरात के गांधीनगर में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां दो भाइयों ने अपनी मां के प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपियों ने कथित तौर पर मृतक की आंतें निकालकर हवा में फेंक दीं। पुलिस के अनुसार, यह हत्या मां के साथ मृतक के अफेयर को लेकर उपजे गुस्से की वजह से की गई। मृतक रतनजी ठाकोर का दोनों भाइयों की विधवा मां के साथ 15 साल से अधिक समय से संबंध था। आरोपियों का मानना था कि इस संबंध ने उनके दिवंगत पिता की यादों को अपमानित किया और परिवार को शर्मिंदा किया।
एफआईआर के अनुसार, संजय और जयेश ठाकोर पहले भी रतनजी ठाकोर के साथ झगड़ा करते थे और उन्हें अपनी मां से दूर रहने की चेतावनी देते थे। उन्होंने इस मामले में समुदाय के बुजुर्गों को भी शामिल किया था, लेकिन मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास विफल रहे थे। रविवार को, जब रतनजी ठाकोर और उनके सहयोगी गांव में घर का निर्माण कर रहे थे, संजय और जयेश चाकू और रॉड से लैस होकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने पेट पर चाकू से कई वार किए। उसकी आंतें निकालकर हवां में फेंक दी और फिर पेट के अंगों को चाकू से काट दिया।
एफआईआर में यह भी बताया गया है कि हमलावरों ने कुछ मजदूरों और रतनजी के सहयोगी को भी धमकाया, जिन्होंने हमले के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके मोबाइल फोन लोकेशन के जरिए ट्रैक किया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर हत्या और उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 27 साल पहले घर से लापता हुआ था पति, अब महाकुंभ में इस रूप में हुई मुलाकात; परिवार के पैरों तले निकली जमीन
Next: महाकुंभ भगदड़ के बाद यूपी सरकार का फैसला, मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित, वीवीआईपी पास भी किए गए रद्द

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.