Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला ने मां समेत 4 पर लगाया नवजात को गायब करने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

महिला ने मां समेत 4 पर लगाया नवजात को गायब करने का आरोप

AltnewsUttarakhand 28/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  शुक्रवार को सीओ कार्यालय पहुंची ग्राम मोहली जंगल निवासी महिला ने अपनी बहन के नवजात बच्चे को अपनी मां समेत चार लोगों पर गायब करने का आरोप लगाते हुए सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मोहली जंगल निवासी संजना पुत्री कश्मीर सिंह ने शुक्रवार को सीओ विभव सैनी को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी गर्भवती बहन आरती पत्नी करण सिंह निवासी राजस्थान अपने मायके में आई थी। आरोप लगाया कि दो माह पूर्व उसकी माता ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर बाजपुर के दोराहा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आरती की डिलीवरी कराई। डिलीवरी के दौरान आरती को बेटा हुआ। जिसके बाद आरती की मासी और मां ने नवजात बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने की बात कहते हुए किसी अन्य अस्पताल में भर्ती करने की बात कही। आरोप लगाया कि उसके बाद से नवजात गायब है। आरोप लगाया कि बच्चे की मां तथा परिजनों को बच्चे की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने आरती की मां मासी सहित चार लोगों पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है साथ ही उन्होंने बच्चे की बरामदगी की मांग की है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि एक नवजात बच्चे को गायब करने का मामला सामने आया है जिसमें जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गौमांस के साथ एक युवक दबोचा
Next: डंपर की चपेट में आने से घायल हुई किशोरी की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.