Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी

AltnewsUttarakhand 05/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने और समाज में सुरक्षा व जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस द्वारा एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर स्कूलों, कॉलेजों, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंगलवार को महिला थाना प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम, विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और आस-पास के मार्गों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिला कांस्टेबल माया देवी और रजनी जोशी ने छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम, बाल विवाह, महिला अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान में छात्राओं को स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ या किसी अन्य असुविधा की स्थिति में तुरंत डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करने की जानकारी दी गई। साथ ही, यह भी बताया गया कि पुलिस हर स्थिति में उनकी मदद के लिए तत्पर है और ऐसे मामलों को छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तहसील दिवस में सुनी जनसमस्याएं, सखी बाजार का हुआ शुभारंभ
Next: अल्मोड़ा: 06 अगस्त को बारिश का अलर्ट, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.