Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिलाओं और युवाओं को साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति का दिया संदेश
  • अल्मोड़ा

महिलाओं और युवाओं को साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति का दिया संदेश

AltnewsUttarakhand 25/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने मंगलवार को ग्राम शैल में जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान साइबर अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर संचालित अभियान में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता समझाते हुए उनके मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कराया। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय, मानव तस्करी की पहचान, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर सतर्क रहने का संदेश दिया। अभियान के दौरान ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान के तहत अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। पुलिस ने बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नाबालिगों के विवाह पर रोक लगाने और ऐसी घटनाओं की सूचना पुलिस को देने का आग्रह भी किया। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं को आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईवीएम और वीवीपैट से जुड़ी निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण की तैयारी
Next: सरकारी वाहन के अभाव में चौनलिया नवोदय विद्यालय के छात्र परेशान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.