Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

AltnewsUttarakhand 01/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत लखपति दीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए गठित जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी ने बताया कि जनपद में अब तक 28,364 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि इन महिलाओं को सतत रूप से लखपति बनाए रखने के लिए उन्हें प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए। बैठक में विकासखंडवार कार्ययोजना और प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी रेखीय विभागों से विभागीय योजनाओं के माध्यम से लखपति दीदियों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने तथा एकीकृत खेती पर आधारित कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद का लक्ष्य 8,408 नई लखपति दीदी बनाने का है। इसके लिए ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, होम-स्टे विकसित करने, पर्यटन स्थलों के विकास तथा गेंदे और गुलाब सहित सुगंधित एवं व्यावसायिक फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत सहित उद्यान, कृषि, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, उद्योग, सहकारिता, ग्रामोत्थान परियोजना, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अधिकारी, एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे। सभी खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
Next: पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.