Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मल्ला महल में बनने वाले संग्रहालय के कार्यों को लेकर जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

मल्ला महल में बनने वाले संग्रहालय के कार्यों को लेकर जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

AltnewsUttarakhand 24/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मल्ला महल में बनने वाले म्यूजियम के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। इस दौरान स्वीकृत प्रथम एवं द्वितीय चरण में होने वाले कार्यों तथा प्रस्तावित तृतीय एवं चतुर्थ चरण में होने वाले कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विषय विशेषज्ञों से कार्ययोजना बनाकर तृतीय एवं चतुर्थ चरण के लिए प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बनने वाले म्यूजियम में एक सूचना केंद्र बनाने की भी योजना बनाई जाए जिसमे जनपद की समस्त जानकारियां उपलब्ध हो सकें। साथ ही कहा कि म्यूजियम को शिक्षा एवं संस्कृति के साथ जोड़ते हुए जनपद की विभिन्न जानकारियां साथ ही ऐतिहासिक जानकारियां भी म्यूजियम में सम्मिलित की जाएं। बैठक के दौरान म्यूजियम में बनने वाली विभिन्न गैलरी जिसमे चंद राजाओं का इतिहास, गोरखाओं का इतिहास, कत्यूर वंश तथा अंग्रेजों का इतिहास आदि की व्यवस्थाओं के बारे में बात की गई। उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को अपने अपने स्तर के सभी कार्य ससमय करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जीआईसी में स्थित पुस्तकालय के कायाकल्प करने के बारे में भी चर्चा की तथा बैठक में आए विषय विशेषज्ञों से पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण कर उसके सुदृढ़ीकरण के बारे में भी सुझाव एवं प्रस्ताव देने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का विकास भी विभिन्न चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण में पुस्तकालय की बिल्डिंग निर्माण का कार्य होना है तथा अगले चरणों में पुस्तकालय में अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, डॉ निखिल जोशी, जन्मजय तिवारी समेत अन्य अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमैन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
Next: उप संभागीय परिवहन कार्यालय रानीखेत बनने की तैयारियां तेज़, जून से शुरू होने की संभावना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.