Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उप संभागीय परिवहन कार्यालय रानीखेत बनने की तैयारियां तेज़, जून से शुरू होने की संभावना
  • अल्मोड़ा

उप संभागीय परिवहन कार्यालय रानीखेत बनने की तैयारियां तेज़, जून से शुरू होने की संभावना

AltnewsUttarakhand 25/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/रानीखेत: पांच साल की जद्दोजहद के बाद अब रानीखेत का उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) बनने जा रहा है। खबर रानीखेत से है जहाँ बहुप्रतीक्षित उप संभागीय परिवहन (एआरटीओ) कार्यालय खोलने की कसरत तेज हो गई है। कार्यालय के लिए चयनित किए गए ताड़ीखेत स्थित प्रेम विद्यालय के पुराने भवन की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। अगले माह कार्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा। रानीखेत आरटीओ कार्यालय का नंबर यूके 20 होगा। यहां परिवहन कार्यालय खुलने से रानीखेत, ताड़ीखेत, भतरौंजखान, भिकियासैंण, स्याल्दे, सल्ट, चौखुटिया, द्वाराहाट आदि क्षेत्र के वाहन चालकों को इसका लाभ मिलेगा। इस साल नई सरकार बनने के बाद परिवहन मंत्री चंदन राम दास यहां पहुंचे। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी इस मांग को प्रमुखता से उनके सम्मुख रखा। मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र कार्यालय खोलने के निर्देश दिए थे और इसके बाद बिल्डिंग चयन की प्रक्रिया शुरू हुई।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मल्ला महल में बनने वाले संग्रहालय के कार्यों को लेकर जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
Next: अल्मोड़ा: 8 लाख रुपये से अधिक के गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.