Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ममता खाती ने वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में भारत के लिए झटके 1 स्वर्ण और 5 रजत पदक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

ममता खाती ने वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में भारत के लिए झटके 1 स्वर्ण और 5 रजत पदक

AltnewsUttarakhand 15/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में देश का नाम रोशन किया है। ममता ने एथलेटिक्स स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और पांच रजत पदक जीतकर भारत, उत्तराखंड और अल्मोड़ा पुलिस का गौरव बढ़ाया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 जून से 7 जुलाई तक अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा शहर में आयोजित हुई, जिसमें 70 से अधिक देशों के करीब 8500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात ममता खाती की इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने ममता खाती को बधाई देते हुए कहा कि ममता ने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ममता की इस उपलब्धि को अल्मोड़ा पुलिस ने भी प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं से खेलों में आगे आने का आह्वान किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: परचून की दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Next: श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने जागेश्वर धाम पहुंचे एसएसपी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.